नए रंग में दिखेगा ‘बिहार का लाइफलाइन’ गांधी सेतु, 31 को नितिन गडकरी करेंगे उद्‌घाटन

पटना : बिहारवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सूबे की लाइफलाइन यानी गांधी सेतु अब नए रंग में दिखेगा। महात्मा गांधी सेतु की नए सिरे से मरम्मत के बाद दुरुस्त हो चुका है। पुल का पश्चिमी लेन तैयार हो गया है। 31 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस पुल का उद्‌घाटन करेंगे। उस दिन ही पुल आम लोगों के परिचालन के लिए लिए खोल दिया जाएगा। बता दें कि इस बार पुल को नई तकनीक से बनाया गया है। महात्मा गांधी सेतु के नए लेन का निर्माण पुराने और जर्जर हो चुके सुपर स्ट्रक्चर को हटाकर किया गया है। पश्चिमी लेन को पूरी तरह से स्टील का बनाया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक भी है। पश्चिमी लेन को बनाने में करीब 700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसे बनाने में तीन साल लगे। साढ़े पांच किलो मीटर लंबे इस पुल के नए लेन के निर्माण में 45 स्पैन लगे हैं। हालांकि पश्चिमी लेन का सुपर स्ट्रक्चर लोहे का है, लेकिन पुराने पुल का 46 पिलरों का इस्तेमाल इसमें किया गया है। इसे चौड़े स्टील ट्रश से बनाया गया है। जो काफी मजबूत है।

2022 में पूर्वी लेन भी चालू होने की संभावना
बता दें केंद्र और राज्य सरकार ने 2014 में गांधी सेतु की मरम्मत को लेकर सहमति बनाई थी। मरम्मत कार्य 2017 से शुरू हुआ और अब पश्चिमी लेन बनकर तैयार है। हालांकि पूर्वी लेन को चालू होने में दो साल लगेंगे। बताया जाता है कि पूर्वी लेन 2022 में चालू हो सकता है, क्योंकि इस लेन की मरम्मत पश्चिमी लेन की अपेक्षा आसान है। पश्चिमी लेन को तोड़ने में ही ज्यादा वक्त लगा था, जबकि पूर्वी लेन आसानी टूट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *