राजभवन में आज शाम 4:30 बजे नीतीश 7वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

पटना : नीतीश कुमार सातवीं बार आज शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस दौरान 14 मंत्री भी अपने पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें भाजपा और जदयू के छह-छह विधायक होंगे। जबकि हम और वीआईपी के एक-एक विधायक। नीतीश सात बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। इसमें छह बार वह भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाए हैं। एक बार नीतीश ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। वहीं, नीतीश पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। फिर 2005 से 2010। फिर 26 नवंबर 2014 से 17 मई 2014, 22 फरवरी 2015 से 26 जुलाई 2017 और 27 जुलाई 2017 से 13 नवंबर 2020 तक मुख्यमंत्री रहे।

सुशील मोदी का टूटा साथ, तीन बार साथ रहे उप मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार और सुशील मोदी का 15 साल का साथ टूट गया है। इस बार सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इससे पहले नीतीश के मुख्यमंत्री बनने पर तीन बार सुशील उप मुख्यमंत्री रहे हैं। एक दिन पहले रविवार को सुशील मोदी ने ट्वीट किया- भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी को नहीं मिला होगा। आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *