तारकिशोर और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री, एक वैश्य और दूसरा नोनिया समाज से

पटना : बिहार में दो उप मुख्यमंत्री होंगे। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी। रविवार को एनडीए के विधानमंडल की बैठक में यह फैसला हुआ। मुख्यमंत्री आवास पर रात 11 बजे तक चली बैठक में इस पर मुहर लगी। तारकिशोर प्रसाद कटिहार से विधायक हैं। लगातार चौथी बार जीते हैं और भाजपा विधानमंडल की बैठक में विधानमंडल के नेता चुने गए और रेणु देवी बेतिया से विधायक हैं। भाजपा विधानमंडल की बैठक में उप नेता चुनी गईं। दोनों को उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। तारकिशोर प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं। जबकि रेणु देवी नोनिया समाज से। उत्तरप्रदेश की तर्ज पर बिहार में दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

नए उप मुख्यमंत्रियों को सुशील मोदी ने दी बधाई
तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बधाई दी है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा- तारकिशोर जी को भाजपा विधानमंडल का नेता चुने जाने पर कोटिश: बधाई। नेनिया समाज से आने वाली बेतिया विधायक रेणु देवी के उप नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *