घरौंदा बनाओ-सजाओ में रिद्धि गुहा व दीया सजाने में अनीता और नवीन खेतान अव्वल

पटना : भारतीय त्योहार न केवल खुशियों को दोगुना करने के माध्यम होते हैं, बल्कि यह आपसी भाईचारे को बढ़ने का भी एक सशक्त जरिया होते हैं। त्योहार के माध्यम से हम अपनी नई पीढ़ी को भारत की सभ्यता और संस्कृति से भी जोड़ने और उसके प्रति लगाओ बढ़ते हैं।  इस साल की विषम परिस्थितियों को भी दरकिनार करते हुए त्योहारी खुशियों में कोई कमी ना रहा जाए, बच्चों के जोश में कोई कमी न रहे, साथ ही वो हमारी सभ्यता और संस्कृति को भी ना भूले और इसे जाने समझे और आगे बढ़ाए इन्हीं बातों को केंद्रित करते हुए राजधानी पटना के कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट ने स्कूली बच्चों के लिए ” इस दिवाली कुछ हटके करते हैं ” थीम पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपने फैमिली सदस्यों के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने भाग लिया।

दीया सजाओ प्रतियोगिता में अन्नया ने मारी बाजी
चित्रकारी प्रतियोगिता को लोयला हाईस्कूल के शम्स अली ने जीता। घरौंदा बनाओ-सजाओ प्रतियोगिता रिद्धि गुहा ने जीता। दीया सजाओ प्रतियोगिता की विजेता अन्नया गुप्ता रही। फैमिली केटेगरी में दीया सजाओ प्रतियोगिता अनीता खेतान और नवीन खेतान ने पहला स्थान पाया। रंगोली मेकिंग में दृस्टि खेतान और चेतन खेतान की जोड़ी अव्वल आई।

ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा जी ने कहा कि बच्चों को समृद्ध और जागरूक करने से देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। कला, संस्कृति की विरासत कहीं खो ना जाए, इसको दोबारा विश्व के पटल पर सबसे ऊपर रखने के लिए हमारा यह आयोजन बच्चों के साथ-साथ उनके फैमिली मेंबर्स के था। विजेताओं को ट्रस्ट की और से ई-सर्टिफिकेट दिया गया। जल्द एक कार्यक्रम आयोजित कर उनको पुरस्कृत किया जाएगा।
           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *