पद्म पुरस्कार 2020: मरणोपरांत सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को सम्मान, ये लोग भी सूची में शामिल

पटना : देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटा गया। मरणोपरांत सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को पुरस्कार सौंपा। राष्ट्रपति 2020 के लिए 141 लोगों को यह पुरस्कार दे रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मौजूद रहे। मंगलवार को 119 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। आज (सोमवार) को गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार मिला। सुरेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पुरस्कार पाने की उन्हें खुशी है। वह काफी समय से इस पुरस्कार का इंतजार कर रहे थे। भारत की पहली महिला एयर मार्शन डॉ. पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्म श्री पुरस्कार सौंपा। अदनान सामी को पद्म श्री पुरस्कार मिला। अभिनेत्री सरिता जोशी को भी पद्म श्री पुरस्कार मिला।

इन लोगों को भी मिला सम्मान
राष्ट्रपति ने बॉक्सर मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा। डॉ. हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री मिला। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *