नवादा में पत्नी और 3 माह के बेटे की हत्या की, आरोपी शख्स गिरफ्तार

पटना : पारिवारिक विवाद में एक शख्स ने अपना परिवार खत्म कर दिया। गुस्से में उसने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और जब उसका तीन महीने का बेटा रोने लगा तो उसका भी गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवादा जिले की है। यहां नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परमा पंचायत के पन्छेका गांव में रविवार की रात पति ने अपनी पत्नी और बच्चे को मार डाला। महिला के पिता को सोमवार की सुबह घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उनकी शिकायत पर आरोपी दामाद बलिराम चौहान को गिरफ्तारी हुई। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी नातिन ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात को लेकर रविवार की रात उनके दामाद और बेटी में विवादा में हुआ। इस पर आरोपी बलिराम ने अपनी बेटी का गला दबा दिया। जब उसका तीन महीने का बेटा रोने लगा तो बलिराम ने उसका भी गला दबा दिया।

फरार होने वाला था आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद भागने की फिराक में था। तभी किसी की सूचना पर मृतका के पिता वहां पहुंच गए और उनकी शिकायत पर बलिराम चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। बलिराम मजदूरी करता था। वह मूलरूप से नालंदा जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर का रहने वाला है। फिलहाल नालंदा के पन्छेका में किराए के मकान में रह रहा था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *