इंसान में लगाया सूअर का दिल, मरीज बोला-बिस्तर से उतरने को उत्सुक हूं

पटना: अमेरिका में एक इंसान में सूअर का दिल लगाया गया है। मरीज बिल्कुल स्वस्थ है। मरीज का कहना है कि उसके पास दो ही रास्ते थे-या तो मर जाऊं या फिर सूअर का दिल लगावा लूं। 57 साल के व्यक्ति में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल लगाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे पूरी दुनिया में अंगदान की कमी से निपटा जा सकेगा। शुक्रवार को उस शख्स में सूअर का दिल लगाया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बताया कि मरीज का नाम डेविड बेनेट है। वह गंभीर बीमारियों से ग्रसित और बहुत बीमार हैं। इस वजह से उन्हें इंसान का दिल नहीं लगाया जा सकता था। तब इन्हें सूअर का दिल लगाया गया। अब वह स्वस्थ हैं। डेविड ने बताया कि पता था कि यह अंधेरे में तीर चलाने जैसा होगा पर यह मेरी आखिरी पसंद थी। अब बिल्कुल स्वस्थ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *