Covid-19: लगातार पांचवें दिन एक लाख से ज्यादा मरीज मिले, तीन महानगरों में केस घटे

टना: देश में पिछले पांच दिनों से लगातार एक लाख से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को एक लाख 11 हजार 225 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 248 पॉजिटिव मरीजों की जान चली गई। 36108 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्विम बंगाल में नए मरीजों की संख्या घटी है। महाराष्ट्र में 33470 नए मरीज मिले। रविवार को 44388 नए केस थे। इसी तरह दिल्ली में 19166 नए पॉजिटिव मिले। रविवार से यह 16 प्रतिशत कम है। पश्चिम बंगाल में भी 19286 नए मरीज सामने आए हैं। रविवार से यह संख्या 5001 कम है।

राज्यों में कोरोना संक्रमण का आर वैल्यू
कोरोना संक्रमण की दर सात राज्यों में ज्यादा है। झारखंड में 5, बिहार में 4.55, दिल्ली 4.35, उत्तर प्रदेश 3.32, राजस्थान 3.24, गुजरात 3.29 और हरियाणा में 3.28 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *