छत्तीसगढ़ में सत्ता का संग्राम, बदल सकते हैं सीएम

पटना : छत्तीसगढ़ की सत्ता में बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह राज्य को कोई और सीएम मिल सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूपेश बघेल को बुलाया है। वहीं, दिल्ली में 40 विधायक पहले से डेरा डाले हुए हैं। कई विधायकों ने वरीय नेताओं से मुलाकात की कोशिश की है। दरअसल, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। यह खुलकर खुद को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। बता दें 2018 के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस द्वारा भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया गया था। तब पार्टी ने कहा था कि बघेल को ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। इसके बाद टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री बनेंगे। अब ढाई साल पूरे होने पर टीएस सिंह ने अपना मोर्चा खोल दिया है। दूसरी ओर भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल जी ने कल मुझे मैसेज भेजा था कि मैं आज राहुल गांधी से मिलूं। अब मैं दिल्ली जा रहा हूं।

सीएम बनने के बारे में क्यों नहीं सोच सकता
मुख्यमंत्री पद के लिए दावा करने वाले टीएस सिंह देव ने कहा कि कोई भी प्लेयर टीम में खेल रहा है तो वह मुख्यमंत्री बनने के बारे में क्यों नहीं सोच सकता? गौरतलब है कि सितंबर 2018 में कांग्रेस ने चुनाव में 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस का नेतृत्व राजस्थान और मध्यप्रदेश में अंतर्कलह को लेकर परेशान थी। उसी दौरान कांग्रेस में भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, चंद्रदास महंत और टीएस सिंह देव ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *