‘बिहार में हर 24 घंटे में 16 रेप’ वैशाली की घटना पर सरकार पर उठ रहे सवाल

पटना : सुशासन की सरकार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। वैशाली में 14 साल की किशोरी की हत्या के बाद सरकार पर विपक्ष ने हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को राक्षस राज बताया है। उन्होंने ट्ववीट किया- बिहार में रोज औसतन लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं। तीसरे नंबर की पार्टी जदयू के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए सरकार में नाबालिग बच्चियों, बहनों और महिलाओं के साथ लगातार बर्बर अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में हर महीने 500 से अधिक बलात्कार हो रहे हैं और सरकार मौन है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार बलात्कारियों की संरक्षक है। हर दिन सैकड़ों माताओं-बहनों की अस्मत लूट जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। तेजस्वी ने लिखा-अपराधियों में कोई खौफ नहीं है। गृहमंत्री सह मुख्यमंत्री बिहार के नेतृत्व में पुलिस शराबबंदी के नाम पर अपनी लूट में मस्त और व्यस्त है।

पिछले साल 9 महीनों में 1106 बलात्कार
आंकड़ों के अनुसार बिहार में पिछले साल जनवरी से सितंबर के बीच 1106 बलात्कार की घटनाएं हुईं हैं। स्टेट क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो (SCRB) के आंकड़ों के मुताबिक सूबे में पिछले साल एक महीने में 122 बलात्कार हुए। हर रोज औसतन चार लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुईं हैं। पिछले साल दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, शेखपुरा, नवादा, गया, अरवल, जहानाबाद और पटना में बलात्कार से जुड़ी घटनाएं अधिक हुईं थीं।

क्या है वैशाली की घटना
वैशाली में मंगलवार को किशोरी अपने घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। मंगलवार की देर रात तक वह घर नहीं लौटी और अगले दिन बुधवार को चंवर से उसका शव बरामद हुआ। महनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किशोरी के शव पर नाक के पास से खून निकल रहा था। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। किशोरी के शरीर पर मारपीट और जख्म के निशान हैं। ऐसे में उसके साथ दूसरी घटना होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *