पुलिस गेस्ट हाउस में रेप, पुलिस वाले ने और लड़की के प्रेमी ने किया बलात्कार

पटना : पुलिस गेस्ट हाउस में अकेली लड़की का एक पुलिस वाले ने रेप किया। फिर उस लड़की के प्रेमी ने भी रेप किया। लड़की का प्रेमी एक पुलिस वाले का बेटा है। जबकि पीड़िता के पिता एक बड़े पुलिस अधिकारी के ड्राइवर हैं। पीड़िता ने मामले में शिकायत दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया है। घटना रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि लड़की अपना घर छोड़कर 12 अगस्त को प्रेमी के पास भाग गई थी। इसके बाद उसका प्रेमी विपुल उसे पुलिस गेस्ट हाउस ले गया। यहां पहले से एक पुलिस वाला मौजूद था। उसने विपुल को खाना लाने के लिए भेज दिया और उसके साथ जबर्दस्ती की। जब विपुल वापस आया तो फिर उसने भी लड़की का रेप किया।

पीसीआर में तैनात है आरोपी पुलिसकर्मी
पीड़ित लड़की ने बताया कि रेप करने के बाद उसके प्रेमी ने उसे एक लड़के के साथ डाल्टेनगंज भेज दिया। आरोपी पुलिसकर्मी शर्मा के बारे में पीड़िता ने बताया कि वह पीसीआर में तैनात है। बता दें यह पूरा मामला तब खुला, जब लड़की के पिता के आवेदन पर पुलिस ने लड़की की खोजबीन की और लड़की बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *