राजद ने नीतीश को बताया धृतराष्ट्र तो चिराग ने जमकर निकाली भड़ास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद ने धृतराष्ट्र बताया है। राजद ने कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं, जिसमें नीतीश कुमार को धृतराष्ट्र बताया है। राजद ने उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को भी धृतराष्ट्र कहा है। इस पोस्टर में लिखा है- आइये धृतराष्ट्र रूपी बिहार सरकार में आपका स्वागत है। पोस्टर युवा राजद ने लगवाए हैं। पोस्टर में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को दिखाया गया है। इसमें 23 मार्च को विधानसभा घेराव की जानकारी दी गई है। नीतीश कुमार और रेणु देवी की आंखों पर पट्‌टी बंधी है।

चिराग बोले-राजनीतिक दुश्मनी के कारण जमुई में नहीं बना रहे अस्पताल
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने लंबे समय बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश राजनीतिक दुश्मनी के कारण अस्पताल नहीं बनवा रहे हैं। बिहार दिवस पर चिराग ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की मदद करना चाहती है, लेकिन सूबे की सरकार ने केंद्र सरकार के पैरों को बांध रखा है। चिराग ने बताया कि केंद्र सरकार ने जमुई में 450 करोड़ रुपए से 500 बेड के अस्पताल की मंजूरी दे रखी है। परियोजना की जिम्मेदारी नीतीश सरकार को सौंपी गई है पर अब इसी दिशा में सूबे की सरकार कोई कदम नहीं उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *