Russian in Ukrain-World War

रूसी सेना ने यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर किया कब्जा, कीव में भारतीय छात्र को लगी गोली

कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। अब भी रूस और यूक्रेनी सेना के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूसी सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसन के एक टीवी प्रसारण टॉवर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन को चिंता है कि टीवी प्रसारण टॉवर का इस्तेमाल शहर में गलत सूचनाएं फैलाने के लिए न किया जाए। इधर, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगी है।

यूक्रेन और रूस की जंग के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर अपना तटस्थ रुख जारी रखा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद रूस-यूक्रेन जंग की एक स्वतंत्र आयोग से जांच कराना चाहता था, जिसे लेकर वोटिंग कराई गई। लेकिन भारत ने वोटिंग से भारत ने खुद को अलग कर लिया है। इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव पर 141 देशों ने समर्थन में वोट दिया था, जबकि 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ अपना मतदान किया था।ये पांच देश रूस के समर्थन में रहे। इसके अलावा 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इन देशों में भारत भी शामिल रहा था।

इन देशों ने प्रस्ताव के विरोध में दिया था वोट
संयुक्त राष्ट्र महासभा में निंदा प्रस्ताव के खिलाफ पांच देशों ने वोट किया था। रूस के साथ खड़े इन देशों में बेलारूस, डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (नॉर्थ कोरिया), ईस्ट अफ्रीका के देश एरितरेया, रूस और सीरियन अरब रिपब्लिक (सीरिया) शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *