दुखद: नीतीश के एक और मंत्री की मौत, कोरोना से हार गए कपिलदेव कामत

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक और मंत्री की मौत हो गई है। पटना एम्स में पंचायत राज मंत्री कपिलदेव कामत जिंदगी की जंग हार गए। कपिलदेव कोरोना पॉजिटिव थे और हाल में पटना एम्स में भर्ती हुए थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इससे पहले पिछड़ा और अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का निधन हुआ है। विनोद सिंह की ब्रेन हेमरेज था। निधन के कुछ हफ्तों पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे। होम आइसोलेशन में रहने के बाद वह निगेटिव हो गए थे, लेकिन कुछ परेशानियां हो रहीं थीं। तब वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मंत्री कपिलदेव कामत के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया। साथ ही राजकीय सम्मान के साथ कपिलदेव के अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की। हाल में दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया था। इधर, कपिलदेव के निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी-अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *