कोरोना संक्रमण से जीतने में बिहार नंबर वन, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट

पटना : बिहारी कोरोना संक्रमण से लड़ने में दुनिया भर में नंबर एक बने हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट 94.21 प्रतिशत है। जो सभी देश और प्रदेशों से ज्यादा है। एक्सपर्ट का मानना है कि बिहारियों की इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा है। यही कारण है कि यहां के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ा है। एक्सपर्ट ने यह भी कहा कि सभी लोग मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करें। बता दें गुरुवार को प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 2 लाख पार कर गया। कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 1 हजार 825 है। हालांकि इतने मरीज 207 दिनों में मिले हैं। 2.2 लाख मरीजों से 1 लाख 87 हजार 998 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव 10583 मरीजों का इलाज जारी है।

टॉप-3 राज्यों की रिकवरी का आंकड़ा जानें और समझें
1. बिहार——–201825 मरीज———रिकवरी-94.21%
2.आंध्रप्रदेश—–763573 मरीज———रिकवरी-93.50%
3.तमिलनाडु—–665939 मरीज———रिकवरी-92.00%

दुनिया के टॉप-3 देश में रिकवरी रेट
1.यूएई———108608 मरीज——रिकवरी- 92.5%
2.इजराइल—–296652 मरीज——रिकवरी-82.7%
3.ब्राजील——-7239389मरीज——रिकवरी-88%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *