अनंत सिंह पर AK-47 रखने के मामले में आरोप तय, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पटना : मोकामा विधायक औैर राजद उम्मीदवार अनंत सिंह को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। स्पेशल कोर्ट की सुनवाई में गुरुवार को जज ने इस बाहुबली पर चल रहे तीन मामलों में आरोप तय माना है। जबकि अनंत सिंह ने इन आरोपों से साफ इंकार कर दिया है। इस पर जज विपुल सिन्हा ने अभियोजन पक्ष को 21 अक्टूबर को गवाह पेश करने का आदेश दिया है। मामला उनके पैतृक घर से K-47, राइफल, हैंड ग्रेनेड और इंसास राइफल की मैगजीन बरामद होने का है। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी आरोप तय माने गए हैं। बता दें इस केस को लेकर पटना सिविल कोर्ट में सांसद-विधायक के मामलों के लिए गठित विशेष अदालत में अनंत सिंह की पेशी हुई थी।

लिपि सिंह ने की थी कार्रवाई
मुंगेर की एसपी और मोकामा की तत्कालीन एसपी लिपि सिंह ने सितंबर 2019 में अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापेमारी की थी। जिसे उक्त अवैध हथियार बरामद हुए थे। साथ ही लिपि सिंह ने अनंत सिंह के एक खास आदमी को भी गिरफ्तार किया था। जबकि अनंत सिंह वहां से भाग निकले थे। काफी दिनों बाद अनंत ने कोर्ट में सरेंडर किया था। फिलहाल वह जेल में ही हैं और जेल से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *