शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बिहारीगंज से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने दिया टिकट

पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद शरद यादव की बेटी मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। सुभाषिनी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। सुभाषिनी ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद कहा कि मैं अपनी पिता की तरह की बिहार की सेवा करूंगी। यहां की जनता के विकास के लिए काम करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता शरद यादव का स्वास्थ्य अब ठीक नहीं रहता है। इस कारण उनकी विरासत को अब वो संभालेंगी। बता दें सुभाषिनी को पिछले साल लोकसभा चुनाव में मधेपुरा में नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए देखा गया था। अपने पिता शरद यादव के चुनाव प्रचार में इन्होंने नीतीश पर हमला बोला था। सुभाषिनी ने कहा कि नीतीश कुमार सब जगह छोड़कर मधेपुरा में ही जमे हुए हैं। यानी उनमें डर है। हालांकि उनके पिता यह चुनाव हार गए थे। यहां से एनडीए प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव की जीत हुई थी।

हरियाणा के राजनीतिक घराने की हैं बहू
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी हरियाणा के एक राजनीतिक घराने की बेटी हैं। इनके दो बच्चे हैं। सुभाषिनी की राजनीति में यह पहली लड़ाई है। हालांकि इन्होंने कहा कि मधेपुरा और बिहारीगंज की जनता उनके साथ है। मधेपुरा और बिहारीगंज की जनता ने उनके पिता को भी चार बार सांसद बनाया है। ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *