बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे सोनू सिंह राजपूत, सैकड़ों लोगों को खिलाया खाना

पटना : गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लोगों के घर में पानी घुसा है। कई लोगों का घर पानी से लबालब है। ऐसे लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। इनके सामने खाने-पीने तक की समस्या हो गई है। जिसे देखते हुए कास्टिंग डायरेक्टर अपने गांव में कुछ साथियों के साथ बाढ़ पीड़ितों को खाना खिला रहे हैं। सोनू सिंह राजपूत, बिट्‌टू सिंह, बिभाय सिंह, धीरज सिंह आदि दर्जनों बाढ़ पीड़ितों का पेट भर रहे हैं। जिले के करणी सेना के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में बरौली प्रखंड के हलुवार गांव में करीब 1000 लोगों के बीच खाने का वितरण किया। इन युवाओं द्वारा घुटने भर पानी में जाकर लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। युवाओं की इस सराहनीय पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

आगे भी पीड़ितों की मदद में जुटे रहेंगे युवा
सोनू सिंह राजपूत ने कहा कि युवाओं की एक टोली बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुटी है। हमलोगों ने कुछ चंदा भी इकट्‌ठा किया है। पूरी टीम का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकें। पूरी टीम का लक्ष्य है कि हमलोग आगे भी क्षेत्र के लोगों की मदद करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *