कोरोना पर सख्ती : लोगों ने लॉकडाउन नहीं माना तो पंजाब सरकार ने लगाया कर्फ्यू

पटना : कोरोना वायरस से लगातार हो रही मौत के बाद आधा दर्जन राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। लेकिन, लोग मानने को तैयार नहीं हैं। जनता लॉकडाउन का पालन नहीं कर रही है। ऐसे में पंजाब सरकार ने सख्ती दिखाई और पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि पंजाब में शनिवार को केवल 11 पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब तक 28 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की थी। सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों सड़कों पर निकल रहे थे। साथ ही कई इलाकों में ऑटो भी चल रहा था।

गाजियाबाद में मिले दो और मरीज, अपार्टमेंट किया गया सैनिटाइज्ड
इधर, गाजियाबाद में रविवार को कोरोना के दो और पॉजिटिव केस मिले हैं। दोनों विदेश से लौटे हैं। कोरोना की पुष्टि होने के बाद मरीज जिस अपार्टमेंट में रहते हैं,उस बिल्डिंग को सैनिटाइज्ड किया गया। पटना में भी एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि फुलवारी निवासी युवक स्कॉटलैंड से पढ़ाई करके आया था, जांच के बाद अस्पताल से भाग गया था। वापस प्रशासन जब पकड़ कर उसे ले गई तो उसका रिपोर्ट पॉजिटिव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *