Prohibition-State-Narcotics-Control-Bureau-Bihar-PSNCB-organized-a-Drug-Awareness-Programme-at-IIT-Patna

IIT पटना में छात्रों को नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम

पटना। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार (P&SNCB) द्वारा सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना में लगभग 800 फ्रेशर विद्यार्थियों के लिए मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह, डीआईजी अजय कुमार पांडेय, एएसपी इमरान परवेज, वरीय पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार मिश्रा सहित मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार के अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

DIG Ajay Kumar Pandey
कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी अजय कुमार पांडेय.

पुलिस निरीक्षक श्वेता गुप्ता ने मीडिया से बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 800 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों, उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा युवाओं की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में भारत सरकार द्वारा निर्धारित “नशा मुक्ति शपथ” भी दिलाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *