सुशांत केस : बिहार पुलिस ने केस डिटेल्स मांगी तो मुंबई पुलिस बोली- डिलीट हो गया फोल्डर

पटना : सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही मुंबई पुलिस की फिर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस पर मुंबई पुलिस की सफाई भी चौंकाने वाला है। दिवंगत एक्टर सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के आत्महत्या की जांच वाला फोल्डर गायब है। इस पर मुंबई पुलिस ने कहा कि गलती से दिशा सालियान केस का फोल्डर डिलीट हो गया है। दरअसल, मुंबई पुलिस से शनिवार को बिहार पुलिस ने दिशा सालियान के आत्महत्या केस की जांच डिटेल्स मांगी थी। साथ ही दिशा के केस को फिर से खोलने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार जब बिहार पुलिस दिशा केस की जांच करने मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन पहुंची तो मुंबई पुलिस सहयोग कर रही थी। कुछ डिटेल्स भी शेयर की। फिर एक कॉल आने के बाद मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से कहा कि जांच डिटेल का फोल्डर डिलीट हो गया है।

पटना के सिटी एसपी मुंबई के लिए हुए रवाना
मुंबई गई पटना पुलिस की टीम को लीड करने के लिए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई रवाना हो गए हैं। बिहार एसआईटी टीम को विनय लीड करेंगे। इससे पहले डीजीपी गुप्तेश्व पांडेय ने कहा कि सुशांत केस की सच्चाई बिहार पुलिस सामने लाकर रहेगी। बता दें सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा 25 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *