सुशांत केस : मुंबई पहुंचते ही पटना सिटी एसपी को जबरन किया क्वारेंटाइन

पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करने रविवार को मुंबई पहुंचे पटना सिटी एसपी को जबरन क्वारेंटाइन कर दिया गया। आईपीएस विनय तिवारी को बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने क्वारेंटाइन किया है। बिहार पुलिस के मुताबिक मुंबई गई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम को लीड करने सिटी एसपी गए थे। वहां जबरन उनको क्वारेंटाइन किया गया। इससे एक दिन पहले भी बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था। मीडिया से बचाने के बहाने मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम को जबरन पुलिस वैन में बैठाया था। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस शुरू से बिहार टीम को सुशांत केस की जांच में सहयोग नहीं कर रही है।

केस में दूसरा चरण शुरू होना था, इसलिए गए थे सिटी एसपी
सुशांत केस ही जांच का दूसरा चरण सुपरविजन शुरू होने वाला था। इसलिए एक सीनियर ऑपरेशन के नाते पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को भेजा गया था। पहले से बिहार पुलिस की टीम वहां सबूत इकट्‌ठा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *