पटना एसपी को क्वारेंटाइन करने पर भड़की कंगना, बोलीं-गुंडाराज; महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शर्म करो

पटना : दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह केस की जांच करने मुंबई गए पटना सिटी एसपी को जबरन क्वारेंटाइन किए जाने पर बॉलीवुड से पहली प्रतिक्रिया आई है। यह प्रतिक्रिया एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दी है। कंगना ने ट्वीट किया- ये क्या है ? गुंडाराज ? हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये कहना चाहते हैं कि अगर हम सुशांत सिंह राजपूत के दोषियों का पता नहीं लगा पाए तो कोई भी आउटसाइडर मुंबई में सुरक्षित नहीं रहेगा। अपराधी अधिक से अधिक शक्तिशाली हो रहे हैं। कृप्या दखल दें। इस केस को अपने हाथ में लें। कंगना फिर एक ट्वीट किया। इसमें महाराष्ट्र मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा- इस शख्स को आईपीएस मेस की इजाजत नहीं दी गई और जबरन क्वारेंटाइन किया गया, क्योंकि मुंबई में फिलहाल पप्पू राज है। केवल नेपो माफिया ही लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शर्म करो।

सीएम नीतीश बोले-जो हुआ गलत है
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विनय तिवारी के साथ जो हुआ वो गलत है। ये राजनीतिक नहीं है। बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे डीजीपी उनसे बातचीत करेंगे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि हम वहां डीजीपी और अन्य अधिकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में बोलने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *