सुशांत जान गए थे एक्स मैनेजर की मौत का सच, मुंबई पुलिस रिया को छिपा रही

पटना : सुशांत सिंह के केस में बिहार पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। मुंबई में बिहार पुलिस को एक हफ्ते की जांच में पता चला है कि सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत का सीधा कनेक्शन एक्टर की मौत से है। दिशा ने अपनी मौत से पहले सुशांत को सब कुछ बता दिया था। सुशांत कहीं इन बातों को उजागर न कर दें, इसलिए बहुत गहरी साजिश के तहत सुशांत की भी हत्या की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिशा की मौत के बाद से सुशांत को लगातार डराया-धमकाया जा रहा था। बांद्रा सोसाइटी समेत सुशांत के फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मुंबई पुलिस या साजिशकर्ताओं ने अपने पास रखा है। बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के मुताबिक बिहार पुलिस को कोई भी सीसीटीवी फुटेज या घटनास्थल से जुड़ी कोई चीज उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार कई सुरागों को मुंबई पुलिस और साजिशकर्ताओं ने मिटा दिया है।

पटना पुलिस के हाथ लगा रिया का लोकेशन
दिवंगत एक्टर सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से रिया चक्रवर्ती और उनका पूरा परिवार गायब है। रिया चक्रवर्ती लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बताया जाता है कि मुंबई पुलिस रिया को ठिकाने बदलने में सहयोग कर रही है। इधर, बिहार पुलिस के हाथ रिया का लोकेशन लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *