सुशांत के हमशक्ल ‘सचिन’ फिल्म में निभाएंगे उनका किरदार, क्रिसमस पर होगी रिलीज

पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका एक हमशक्ल खूब चर्चा में है। टिकटॉक पर अपने वीडियो के जरिए सचिन हमशक्ल के तौर पर पहले से फेमस हो रहे थे, तभी सुशांत के आत्महत्या के बाद ये बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गए। अब सुशांत सिंह पर एक फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म में सुशांत का किरदार उनके हमशक्ल सचिन तिवारी निभाएंगे। फिल्म को विजय शेखर गुप्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली है। बताया जाता है कि ज्यादातर शूटिंग मुंबई और पंजाब में होगी। फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है। बता दें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया था। फिल्म धोनी; द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत क्रिकेटर धोनी के किरदार में नजर आए थे, जिसकी काफी ज्यादा सराहना हुई थी। यह फिल्म सुपरहिट थी।

फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
विजय शेखर गुप्ता के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इसमें सुशांत के किरदार में सचिन तिवारी नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सचिन को इंडस्ट्री में इंड्रड्यूज करते हुए आउटसाइडर लिखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत आउट साइडर थे और बॉलीवुड माफियाओं के निशान पर हमेशा रहते थे। आखिरकार सुशांत को नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा। उन्होंने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथाकथित आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *