सिंधिया को बताया आस्तीन का सांप, उनकी ही तस्वीर भेज नागपंचमी की दी शुभकामनाएं

पटना : इस बार नागपंचमी सुबह से सोशल मीडिया पर छाया है। लोग शुभकामनाएं देने के साथ अपने करीबियों पर कटाक्ष कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चित शुभकामना राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ा है। मध्यप्रदेश के पूर्व पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कद्दावर अरुण यादव ने राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर ट्वीट कर उनको नागपंचमी की शुभकामनाएं दी। इसके बाद पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता लगातार सिंधिंया पर निशाना साध रहे हैं और दगाबाज बता रहे हैं। कई नेताओं ने सिंधिंया को कांग्रेस के आस्तीन का सांप बताया। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया होली के दिन कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का कमल पकड़ लिया था। यानी उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कांग्रेस अब पहले जैसी पार्टी नहीं रह गई है।

दिग्विजय सिंह लगातार हो रहा सामना
पूर्व कांग्रेस नेता और बीजेपी से राज्यसभा सांसद सिंधिंया का कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से लगातार सामना हो रहा है। हाल में राज्यसभा में दोनों आमने-सामने हुए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। बता दें कांग्रेस में रहते हुए सिंधिंया लगातार दिग्विजय सिंह मनमुटाव चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *