सुशांत का स्टैचू लंदन के मशहूर म्यूजियम ‘मैडम तुसाद’ में लगाने की मांग, म्यूजियम कमेट बोली-लिस्ट में नाम जोड़ लिया है

पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने पूरे हो गए हैं। 14 जून को सुशांत की लाश बांद्रा स्थित उनके घर में मिली थी। तब से उनके फैंस लगातार दिवंगत एक्टर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई तरह की मांग की जा रही है। इसमें एक नई मांग जुड़ गई है कि लंदन के मशहूर म्यूजियम ‘मैडम तुसाद’ में दिवंगत एक्टर सुशात का वैक्स स्टैयू लगाया जाए। इसके लिए एक फैंस ने ऑनलाइन पिटीशन दायर कर मुहिम चलाई है। इस मुहिम में अब तक हजारों फैंस साइन कर चुके हैं। हाल में सुशांत के करीबी दोस्त कुशाल जावेरी ने एक फैन का पोस्ट शेयर किया। इसमें उस फैन ने सुशांत की याद में मोम का पुतला बनाए जाने की अपील की है। सुशांत को ट्रिब्यूट देने के लिए उनके फैन ने एक ऑनलाइन पिटीशन साइन कर मुहीम शुरू कर लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम से मांग की है वह अपने म्यूजियम में सुशांत का मोम का पुतला लगाने पर विचार करें।

जवाब मिला, हमने लिस्ट में सुशांत का नाम शामिल कर लिया
फैंस की अपील का मैडम तुसाद म्यूजियम कमेटी ने जवाब दिया है। कमेटी ने बताया कि हमने आपके ईमेल को नोट कर लिया है। सुशांत सिंह राजपूत का नाम हमारी लिस्ट में जोड़ दिया गया है। मैडम तुसाद लंदन की टीम साल में एक बार बैठक करती है। यह तय करने के लिए कि अब किसके पुतले को यहां जगह दी जाएगी। आपकी इस पिटीशन पर चर्चा और विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *