Covid-19 : 24 घंटे में 1007 मौतें, 64553 नए मरीज मिले, दुनिया में 7.55 लाख से अधिक की मौत

पटना : देश में कोरोना वायरस से बीते 24 घंटों में 1007 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 64553 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 24 लाख 61 हजार 190 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 13 अगस्त को सबसे ज्यादा 8 लाख 48 हजार 728 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 2 करोड़, 76 लाख 94 हजार 416 सैंपल की जांच की गई है। राहत की बात है कि 17 लाख 51 हजार 555 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 11813, तमिलनाडु-5835, आंध्रप्रदेश-9996, कर्नाटक-6706, दिल्ली-956, उत्तरप्रदेश-4537, पश्चिम बंगाल-2997, बिहार-3872, तेलंगाना-1921, गुजरात-1090, असम-2796, राजस्थान-1314, मध्यप्रदेश-1014, पंजाब-1027, झारखंड में 1138 नए मरीज मिले हैं।

दुनिया में 2.9 करोड़ से ज्यादा मरीज
दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.55 से लाख से अधिक की मौत हो चुकी है। जबकि 71.57 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों में से 1.29 करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमण है। यहां 52.48 लाख से अधिक मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1.67 लाख से अधिक की मौत हो गई है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 32.24 लाख से अधिक संक्रमित मिले हैं। इनमें से 1 लाख से अधिक की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *