मंडप में दुल्हन ने दूल्हे का मारा थप्पड़, बोली-जल्दी भागे और गुटखा थूककर आओ

पटना : सोशल मीडिया पर आए दिन शादियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ वीडियो बेहतरीन डांस के होते हैं तो कुछ दुल्हन और दूल्हे के तकरार वाले। दो दिनों से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंडल में दुल्हने अपने दूल्हे को थप्पड़ मारती है। इससे पहले दुल्हन एक रिश्तेदार से झगड़ती है और फिर दूल्हे को पीटने लगती है। मंडप में मौजूद दर्जनों रिश्तेदार लोग यह देखकर दंग रह जाते हैं। बाद में पता चलता है कि दुल्हन ने थप्पड़ क्यों मारा। दरअसल, दूल्हा शादी के रीति-रिवाज के दौरान मंडल में ही बैठकर गुटखा चबा रहा था। इससे आक्रोशित होकर दुल्हन ने उसे पीटना शुरू कर दिया और कहा कि जल्दी यहां से भागो और गुटखा थूककर आओ। इसके बाद दूल्हा चुपचाप बाहर जाता है और गुटखा थूककर वापस आता है। दूसरी ओर दुल्हन की सहेलियां और अन्य औरतें हंसती रहतीं हैं।

दुल्हन बोली-संगत से आदमी बिगड़ गया है
दुल्हन मंडल में खड़े एक शख्स से पूछती है कि क्या किया है? इस वह शख्स कहता है कि कुछ नहीं आप तो शादी करो। यह सुनकर दुल्हन ने पहले उस शख्स और फिर अपने दूल्हे को पीटती है। दुल्हन ने कहा कि संगत से आदमी बिगड़ गया है। शादी के इस वीडियो को अब तक कई मिलियन लोग देख चुके हैं। इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। साथ ही लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *