दारोगा करवाता था अप्राकृतिक यौनाचार, इसलिए 4 लड़कों ने की थी हत्या

पटना : समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाने का दारोगा रवि रंजन मोबाइल देने का लालच देकर खुद के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कराता था। इससे परेशान होकर चार लड़कों ने उसकी हत्या की थी। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। दरअसल, समस्तीपुर मुफ्फसिल थाने में पदस्थापित रवि रंजन मूल रूप से छपरा के रहने वाले थे। छुटि्टयों में वह अपने गांव आते थे और यहां उन चारों लड़कों को बुलवाकर हर बार अप्राकृतिक यौनाचार करवाते थे। मंगलवार की शाम भी दारोगा ने उन चार लड़कों को फोन कर अपने घर बुलाए थे। इस दिन चारों लड़कों ने खंती और रॉड से मारकर दारोगा की हत्या कर दी थी।

4 आरोपियों में तीन हुए गिरफ्तार
दारोगा की हत्या मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ये चारों मानुपुर और काजीपुर के रहने वाले हैं। इन चारों का आचरण खराब रहा है। पुलिस इनके रिकॉर्ड खंगाल रही है। तीन लड़कों की उम्र 18 साल से कम हैं। जबकि एक लड़के की उम्र 22 साल है।

डुमरी जुआरा हॉल्ट के पास घटना को दिया था अंजाम
चारों लड़कों ने दारोगा के बुलाने पर उसकी हत्या की साजिश रची थी। दारोगा को इन लोगों ने अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी जुआरा हॉल्ट के पास मौत के घाट उतारा था। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम बनाई थी। जांच टीम में अवतार नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, डोरीगंज थानाध्यक्ष संजय प्रसाद, सिपाही श्याम कुमार, विवेकानंद यादव और अशोक पासवान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *