आज शपथ लेंगे तारापुर और कुशेश्वरस्थान का उपचुनाव जीतने वाले प्रत्याशी, विधानसभा में इस समय होगा समारोह

पटना : बिहार विधानसभा का उप चुनाव जीतने वाले दोनों प्रत्याशी आज अपने पद की शपथ लेंगे। बिहार विधानसभा में शाम 4 बजे नवनिवार्चित दोनों विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुंगेर जिले की तारापुर सीट से जदयू नेता राजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं, दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान सीट से अमन भूषण हजारी ने जीत दर्ज किया है। शाम 4 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें 2 नवंबर को ही दोनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आए हैं। तारापुर सीट पर जदयू नेता राजीव कुमार सिंह ने 3821 वोटों से जीत हासिल की है। इन्होंने राजद के प्रत्याशी अरुण कुमार को हराया है। राजद प्रत्याशी को 75145 वोट मिले थे। जबकि कुशेश्वरस्थान से जदयू नेता अमन भूषण हजारी ने राजद के गणेश भारती को 12698 वोटों से हराया है।

सीएम ने बेटे निशांत के साथ मनाई दिवाली
बिहार उपचुनाव में जदयू के दोनों नेताओं की जीत के बाद मुख्यमंत्री ने अपने बेटे के साथ दिवाली मनाई। 2 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आए और 4 नवंबर को नीतीश कुमार ने निशांत के साथ दिवाली मनाई। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दीपोत्सव हुआ। नीतीश के साथ उनके बेटे, भाई के अलावा जदयू के कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को पर्व की बधाई दी। साथ ही सूबे के लोगों के सुखमय, शांतिमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *