आज 14 जिलों में होगी बारिश, ओले भी गिरने की आशंका

पटना : राजधानी पटना समेत 14 जिलों में आज हल्की या मध्यम बारिश होगी। कई इलाकों में ओले और ठनका गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज पटना, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, भभुआ, नालंदा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, आरा, अरवल, औरंगाबाद रोहतास, लखीसराय में बारिश, मेघ गर्जन, बिजली गिरने की आशंका है। कहा है पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। शुक्रवार को पटना समेत कई जिलों में धूप निकली, गलन से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद फिर गलन बढ़ गई। इस दिन सबसे सर्द छपरा रहा है। यहां न्यूनतम 6.4 डिग्री पारा रहा। पटना का न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री बढ़कर 8 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम पारा में 4.6 डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री रहा। शुक्रवार को पटना, छपरा, दरभंगा, गया, सुपौल, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में कोल्ड डे रहा।

दिल्ली में आज सुबह से हो रही बारिश
राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह से बारिश हो रही है। इससे ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है। न्यूनतम तापमान गिरा है। यह 4.5 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार की देर रात से बूंदाबांदी हो रही है। रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं। फिर सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। हालांकि इस दिन से ठंड और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *