RJD Leader Tejashwi Yadav Wedding-Bihar Aaptak

कल है सगाई: अपनी दोस्त संग 7 फेरे लेंगे लालू के ‘तेज’, कौन बनेगी तेजस्वी यादव की दुल्हनियां

पटना। बिहार के राजनीतिक राजघराने की सबसे बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे व राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी की सगाई कल यानी नौ दिसंबर को दिल्ली में आयोजित हो रही है। हालांकि इसमें सिर्फ और सिर्फ लालू के परिवार व बेहद करीबी ही शामिल होंगे। बड़ी खबर यह कि तेजस्वी की दुल्हनियां उनकी दोस्त ही है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी पक्की हो गई है। कल यानी नौ दिसंबर को दिल्ली में समारोह आयोजित होने जा रहा है। इस मौके पर पूरा लालू परिवार मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि सगाई को लेकर लालू परिवार में तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा केवल खास रिश्तेदार सगाई में शिरकत करेंगे।

खबर के अनुसार, तेजस्वी की सगाई में लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे। कुल मिलाकर केवल 50 लोगों के शामिल होने की संभावना है। लालू की 7 बेटियों और दो बेटों में तेजस्वी सबसे छोटे हैं। उन्हें लालू यादव का राजनीतिक वारिस भी माना जाता है। लालू की गैरमौजूदगी में वो पार्टी से जुड़े सभी फैसले लेते रहे हैं। वर्तमान में वे बिहार के नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव के बेटे व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। नौ दिसंबर को दिल्ली में उनका इंगेजमेंट है और इसके बाद जल्द ही शादी भी होने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी की दुल्हनियां उनकी एक दोस्त ही बनने वाली है, जिसके साथ उनका वर्षों का नाता है। खबर तो यह भी है कि वो लड़की न हिंदू है और न ही मुसलमान, कुछ लोग बता रहे हैं कि तेजस्वी की दुल्हन शायद क्रिश्चियन है।

जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं तेजस्वी यादव

बता दें कि राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक तेजस्वी यादव 2015 से लेकर 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने क्रिकेट की पिच पर अपना हाथ आजमाया था। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए खेला था। वे झारखंड क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

पिछले कई दिनों से तेजस्वी की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। उन्होंने इशारों में इसका जवाब देते हुए कहा था कि 2020 के चुनाव के बाद और पिता को जमानत मिलने के बाद ही वो अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करेंगे। तेजप्रताप की शादी के काफी समय बाद एक बार फिर लालू यादव के घर शहनाई बजने वाली है।

लालू यादव और राबड़ी देवी से तेजस्वी की शादी को लेकर कई बार पत्रकारों ने सवाल किए जिसे वे हमेशा टालते रहते थे। राजद विधायक की सगाई किससे होने वाली है इस बात को गुप्त रखा गया है। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप की 2018 में चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *