Vande_Bharat_Express for Patna to Ranchi-Bihar Aaptak

पटना से रांची के लिए 25 अप्रैल से शुरू होगी वंदे भारत, पढ़िए कब खुलेगी, कहां रुकेगी ट्रेन

पटना से रांची का सफर अब महज 7 घंटे में पूरा होगा। रेल मंत्रालय 25 अप्रैल से राजधानी पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर दौड़ाने जा रहा है। रांची से पटना के बीच वंदे भारत चलाने की तैयारी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। इस ट्रेन के शुरू हो जाने से पटना व रांची के यात्रियों को बहुत सहूलियत हो जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस ट्रेन को रांची से पटना के बीच नए रूट पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन रांची, टाटी सिल्वे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग होते हुए पटना जाएगी। वंदे भारत ट्रेन सुबह 7ः30 बजे रांची से चलेगी और दोपहर दो बजे पटना पहुंचेगी। फिर पटना से दोपहर 3ः30 बजे चलकर रात 10ः30 बजे रांची पहुंचेगी। टाइमिंग को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे अधिकारियों से रेल मंत्रालय ने जानकारी मांगी है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि रांची-पटना के बीच वंदे भारत चलाने पर लगभग सहमति बन गई है।

रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का मेंटनेंस हटिया यार्ड में होगा। इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटनेंस रांची में होगा। सेकेंडरी मेंटनेंस पटना में होगा।

बता दें कि पटना से रांची के लिए अभी चार ट्रेनें हटिया-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, हटिया-इस्लामपुर और हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस हैं। पटना से रांची के लिए अब पांचवीं ट्रेन वंदे भारत होगी। रांची से टाटी सिल्वे, बरकाकाना, हजारीबाग रेलखंड बनकर तैयार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *