UP Election: भाजपा और निषाद पार्टी में गठबंधन, प्रधान बोले- मिलकर कमल खिलाएंगे

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि उनकी पार्टी और निषाद पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। दोनों दलों में गठबंधन हो चुका है और भाजपा के साथ पहले से अपना दल एस जुड़ा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। भाजपा के साथ निषाद पार्टी, अपना दल एस के अलावा कई अन्य संगठन साथ हैं। इससे विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलेगी और सब मिलकर एक बार फिर यहां कमल खिलाएंगे। धर्मेंद्र ने कहा कि सबका साथ सबका विकास बेहद जरूरी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर तीन दिनों से लगातार बैठकें चल रहीं हैं। अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी हमारे साथ हैं। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

निषाद के बेटे ने भाजपा के टिकट पर हासिल की थी जीत
निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार इनके चुनाव लड़े जाने को लेकर कई अटकलें लगाईं जा रहीं थीं। ऐसी कयास लगाए जा रहे थे निषाद पार्टी दूसरे दल के साथ गठबंधन करेगी, लेकिन शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा से गठबंधन का ऐलान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *