बगहा में रेप में असफल होने पर महिला को काट डाला

पटना : बगहा जिले में खेत में महिला से रेप करने में असफल होने पर आरोपी ने उसे गड़ासे से काट डाला। इसमें महिला की एक बच्ची भी जख्मी हो गई। महिला ने अपनी दो बेटियों के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। मामला चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर का है। यहां 40 वर्षीय तारा देवी के साथ गांव के ही मोतीलाल यादव ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। महिला और उसकी बेटियों के विरोध से आक्रोशित मोतीलाल ने तारा को गड़ासे काट डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर चौतरवा थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता, नदी थानाध्यक्ष समीर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।

तीन साल पहले साधु बना था आरोपी मोतीलाल
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मोतीलाल यादव तीन साल पहले साधु बना था। वह एक अलग झोपड़ी बनाकर रहता था। उसने दो दिन पहले ही गड़ासा बनवाया था। जब ग्रामीणों ने उससे पूछा कि आप गड़ासा क्यों बनवा रहे थे, तब उसने बड़ा अटपटा जवाब दिया था। इसके बाद गुरुवार को वह महिला के गन्ने के खेत में छिप गया था। महिला जब वहां अपने मवेशियों के लिए घास काटने गई तो उसने जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और असफल होने पर उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *