यूबीएस बैंक से केस हारे विजय माल्या, लंदन में खाली करना होगा अपना बंगला

पटना: कारोबारी विजय माल्या को एक और बड़ा झटका लगा है। उन्हें लंदन में अपना बंगला खाली करना होगा। कोर्ट ने माल्या को जल्द बंगला खाली करने का आदेश दिया है। यूबीएस बैंक से चल रहे केस को वह हार गए हैं। यह बंगला लंदन के ग्रेड-1 लिस्टेड में हैं, जहां वह अपनी मां और बेटे सिद्धार्थ माल्या रहते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद माल्या को यह बंगला खाली करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बैंक वाले जबरन उनसे घर खाली कराएंगे। गौरतलब है कि माल्या ने अपने इस आलीशान घर को बैंक में गिरवी रखा था। 206 करोड़ रुपए का लोन नहीं चुकाने पर यूबीएस बैंक ने माल्या पर केस किया था।

2016 में भाग गए थे लंदन
विजय माल्या भारत छोड़कर 2016 में लंदन भाग गए थे। यहां 9 हजार करोड़ की घोटाले के दोषी हैं। इन्होंने अलग-अलग बैंकों से उतनी रकम ली थी। इन पैसों को माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस पर खर्च किए थे। माल्या को अभी जिस घर को खाली करने का आदेश मिला है, उसकी भव्यता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उसमें सोने से बना टॉयलेट सीट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *