पत्नी मायके जाने लगी तो 13 महीने के बेटे को नदी में डूबो दिया, आरोपी पिता गिरफ्तार

पटना : शराब के नशे में एक पिता ने अपने 13 महीने के बेटे को नदी में डूबो कर मार डाला। पत्नी के बयान पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बेगूसराय जिले की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव में मनीष कुमार ने अपने 13 महीने के बेटे शिवम कुमार को बलान नदी में डूबा दिया। शराबी मनीष की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे वह मायके जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान शराब पीकर मनीष आया और मुझे मायके जाने से मना करने लगा। इसको लेकर हमदोनों में विवाद हुआ। आक्रोशित होकर मनीष बच्चे को अपने साथ ले गया और बलान नदी में फेंक दिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म
कंचन के अनुसार उसने अपने बेटे की काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पति से पूछा तो उसने बताया कि बच्चा नाव पर घूम रहा है। कंचन बलान नदी में खोजबीन की तो पानी में बच्चे का शव उतराता मिला। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *