Patna Airport-Bihar Aaptak

पटना एयरपोर्ट से फ्लाइटों का विंटर शेड्यूल जारी, इन जगहों के लिए 110 विमान उड़ेंगे

पटना: पटना एयरपोर्ट ने फ्लाइटों का विंटर शिड्यूल जारी कर दिया है। अब यहां से 110 विमान उड़ेंगे। हालांकि कोहरे को देखते हुए आगे इस शिड्यूल में बदलाव हो सकता है। नए शिड्यूल में छह जोड़ी फ्लाइट बढ़ाई गई है। वहीं, एयर इंडिया ने बेंगलुरु रूट पर विमान सेवा बंद कर दी है। 23 अक्टूबर से इंडिगो की हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए एक-एक विमान और उड़ेगा। कोरोना काल के बाद पहली बार पटना एयरपोर्ट से रात में विमान उड़ेगा। 24 अक्टूबर से इंडिगो की ही मुंबई की रात वाला विमान शुरू हो रहा है। यह रात 12:35 बजे पटना से मुंबई के लिए उड़ेगा।

इन शहरों के लिए नए विमान
पटना एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल में कुछ शहरों के लिए नए विमान सेवा शुरू की है। गो एयर ने दिल्ली रूट पर एक, विस्तारा ने बेंगलुरु रूट पर एक और स्पाइसजेट ने अमृतसर रूट पर एक नई फ्लाइट की सेवा शुरू की है। फिलहाल पटना से गो एयर की दिल्ली के लिए सुबह 7:35 बजे फ्लाइट है। इससे पहले दिल्ली के लिए सुबह 8:30 बजे फ्लाइट थी। अब नए शिड्यूल में दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 9:30 बजे होगी।

नए शेड्यूल में कहां के लिए कितनी फ्लाइटें
दिल्ली के लिए 18
बेंगलुरु के लिए आठ
मुंबई के लिए सात
कोलकाता के लिए पांच
अहमदाबाद, हैदाराबाद और अमृतसर के लिए तीन
पुणे, चेन्नई, गोवाहाटी के लिए दो
रांची और लखनऊ के लिए 1-1

शेड्यूल में शामिल नईं फ्लाइटें
विमान सेक्टर आगमन प्रस्थान
विस्तारा 717/718 बेंगलुरू-पटना- बेंगलुरू सुबह 9:55 बजे 10:30 बजे
इंडिगो 603/604 हैदराबाद-पटना-हैदराबाद रात 10:50 रात 11:45 बजे
इंडिगो 635/636 बेंगलुरू-पटना-बेंगलुरू रात 11:15 रात 11:45 बजे
इंडिगो 259/202 मुंबई-पटना-मुंबई रात 12:05 बजे रात 12:35 बजे
गो एयर 165/168 दिल्ली-पटना-दिल्ली सुबह 7:05 बजे 7:35 बजे
स्पाइसजेट 7327/3273 गुवाहाटी-पटना-अमृतसर सुबह 7:20 बजे- 7:55 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *