महिला नक्सली मुजफ्फरपुर से लड़ रही चुनाव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में हर कोई ताल ठोक रहा है। ऐसे में महिला नक्सली भी चुनावी मैदान में उतरी, लेकिन शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला नक्सली भारती देवी को पुलिस जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि उक्त नक्सली ने मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया है। तीन दिन पहले उसने नामांकन पर्चा दाखिल किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे आज पकड़ लिया। भारती देवी को मीतापुर में हुए घटना के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि केस 18 साल पुराना है और आरोपी की तब से तलाश थी, लेकिन वह फरार चल रही थी।

आरोपों काे बताया बेबुनियाद
अपनी गिरफ्तारी के बाद नक्सली भारती देवी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पूरा केस ही झूठा है। भारती ने कहा कि मेरी गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तार कराया गया है। बता दें महिला नक्सली भारतीय संयुक्त किसान पार्टी के टिकट पर मीनापुर से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *