झटके लगने के बाद लोजपा ने दलित-सवर्ण गठजोड़ पर काम किया शुरू

पटना : हाल में लोजपा काफी कमजोर हुई है। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और वरीय नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसको देखते हुए पार्टी ने दलित और सवर्ण गठजोड़ पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ प्रधान महासचिव को बदला गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पूर्व विधायक राजू तिवारी को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। चिराग के चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। वैसे राजू तिवारी ही संगठन का काम देखेंगे। बता दें राजू पूर्वी चंपारण के केसरिया से विधायक रह चुके हैं। इस चुनाव में वे हार गए।

लोजपा के प्रधान सचिव भी बदले
लोजपा के प्रधान सचिव को भी बदला गया है। चिराग पासवान ने शाहनवाज कैफी को प्रधान सचिव के पद से हटा दिया है। चिराग ने अब संजय पासवान को उक्त जिम्मेदारी दी है। पूर्व में संजय लोजपा के उपाध्यक्ष थे। इससे पहले लोजपा ने प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया है। अब कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का भी जल्द ही मनोनयन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *