बेगूसराय में होमगार्ड के जवान की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला

पटना : बेगूसराय जिले में एक होमगार्ड की हत्या कर दी गई। मोहनपुर में होमगार्ड जवान रामलूटन सिंह को गोतिया ने पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि जमीन विवाद में गोतिया ने उन्हें मार डाला। मुफ्फिसल थानाध्यक्ष राजबिंदू प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जबकि घायलों में संतोष सिंह, रंधीर कुमार, सुबोध सिंह, सन्नी कुमार आदि शामिल हैं। इन सभी का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

ट्रक और मैजिक की टक्कर में 9 लोग घायल
सासाराम जिले में ट्रक और मैजिक की टक्कर में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मैजिक सवार पांच महिला, 2 बच्चे और दो पुरुष हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहे हैं। बताया जाता है कि शिव सागर के घोरघट एनएच के पास की है। कैमूर के कुदरा से लोग मैजिक में बैठकर सासाराम की ओर जा रहे थे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *