दिल्ली में खुलेंगे बार और रेस्टोरेंट, कई अन्य चीजों से भी हटा प्रतिबंध

पटना : कोरोना संक्रमितों की संख्या में आ रही गिरावट के बाद अनलॉक के तहत तमाम पाबंदियां हटाई जा रहीं हैं। राजधानी दिल्ली में अब केजरीवाल सरकार ने बार और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है। रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। बार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। हालांकि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ इन्हें खोले जाने की इजाजत मिली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना को लेकर पाबंदियों को 28 जून तक बढ़ाया है, लेकिन इसमें कई राहत दी गई है। बार और रेस्टोरेंट खोले जाने के साथ ही बाजार, मार्केट कॉम्प्लेक्टस और मॉल भी खुलेंगे। ये सभी सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगे।

इन चीजों पर पाबंदियां रहीं बरकरार
-सभी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, ट्रेनिंग और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन और डिस्टेंस क्लास ले सकते हैं।

-सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी।

-सभी स्वीमिंगपूल बंद रहेंगे। वैसे जो लोग खेल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्पर्धा में भाग लेते हैं, उन्हें अभ्यास की अनुमति होगी।

-सिनेमा हॉल, थिएटर, बैंक्वेट हॉल, मल्टिप्लेक्स, एम्यूजमेंट पार्क, वाटर पार्क, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल बंद रहेंगे। स्पा, जिम और योग संस्था भी बंद रहेंगे

केजरीवाल सरकार ने यहां दी छूट
-अब सभी सरकारी ऑफिस 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसमें अधिकारी वर्ग 100 प्रतिशत आएंगे। जबकि कर्मचारी वर्ग 50 प्रतिशत ही दफ्तार आ सकेंगे।

-निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की छूट मिली है। सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक निजी कार्यालय खुल सकते हैं।

-किराना, परचून की दुकानें, कॉलोनी में चलने वाली दुकानें ह दिन खुलेंगी। गैर जरूरी चीजों की दुकानें सुबह 10 बजे रात 8 बजे तक ही चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *