Bhojpuri Actress Akshara Singh in AarahJaani-Bihar Aaptak

लो कर लो बात… ‘पानी-पानी’ करने के बाद अब बिजली गिराने आरा जा रहीं अक्षरा सिंह

पटना। ब्लॉकबस्टर सांग ‘पानी पानी’ के भोजपुरी रीमेक में खेसारी लाल यादव के साथ धूम मचाने के बाद अक्षरा सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। खबर है कि अब अक्षरा सिंह आरा में ही रहेंगी। अक्षरा सिंह आरा के निकल भी चुकी हैं, वो भी बाइक से। इस खबर के बाद से पूरी इंडस्ट्री में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर अक्षरा सिंह ने इतना बड़ा फैसला क्यों और कैसे लिया।

खबर है कि अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आरा जाने का फैसला कर लिया है और वो बाइक से ही आरा निकल पड़ी हैं। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी ख़ास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसन्द हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है। अक्षरा सिंह ने अपने गाने में कही हैं, जो आज रिलीज हुई है उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से। गाना रिलीज के साथ अपने रिदम से वायरल भी होने लगी है। गाना है ‘बस येही खाती आरा जानी’। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही इसके वीडियो में अक्षरा के नए डांस मूव्स बेहद आकर्षक हैं।

‘बस येही खाती आरा जानी’ गाने के लिए अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से भी ऑडियंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि मैं अपनी लाइफ खुद तय करती हूं। कोई मेरा स्क्रिप्ट नहीं लिखता। इसको अक्षरा ने अपने इसी गाने की तस्वीर के साथ लिखा है। बता दें कि अक्षरा के इस बेहद कर्णप्रिय गाने का लिरिक्स विष्णु विशेष और म्यूजिक रौशन ने दिया है। कोरियोग्राफर आर डी रामदेवन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी साहिल अंसारी हैं।

Akshara Singh Bas ‘Yehi Khati Aarah Jaani’ (Facebook)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *