Bhumihar Mahila Samaj-Holi Milan Samaroh

एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भूमिहार महिला समाज ने मनाया होली मिलन ‘फागोत्सव’

पटना। होली के आगमन से पूर्व रविवार को भूमिहार महिला समाज द्वारा तीसरा होली मिलन फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से पटना के होटल मौर्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश मंत्र के साथ स्वागत भाषण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्लेयर श्वेता शाही, उमा सिन्हा (पत्नी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह), दिलमनी मिश्रा पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, डॉ शीला शर्मा, निवेदिता निर्विकार (वरीय अधिवक्ता), बिदु रानी (प्राचार्य), सीमा सिन्हा रुकमणी, महिला जनता दल यू डॉ श्वेता विश्वास मुख्य रूप से मौजूद रहीं। 

इस मौके पर भूमिहार समाज की महिलाएं अर्चना- निशा राधा कृष्ण, नूतन शर्मा- बंदना शंकर पार्वती, शांभवी कश्यप राम सीता स्वरूप निधि ने क्लासिकल संगीत की मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। गायकी में विमला सिंह, रीमा शर्मा ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समा बांध दिया। साथ ही साथ 8th मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में पद्मश्री डॉ शांति राय,  नृत्यांगन शांभवी कश्यप, रग्बी खिलाड़ी श्वेता शाही एवं पद्मश्री शारदा सिन्हा को शॉल उड़ा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

भूमिहार महिला समाज की ओर से पटना के होटल मौर्य में आयोजित होली मिलन फागोत्सव में झूमतीं महिलाएं।

इससे पहले होली मिलन कार्यक्रम में सभी लोगों को एक आकर्षक उपहार गेम के द्वारा दिया गया। सभी महिलाओं ने धूम मचा कर होली के धुन पर खूब मस्ती की सभी को राजापुष्प की पत्ती से एवं हर्बल गुलाल के द्वारा होली का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में कुछ सामाजिक कार्यक्रम करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन उषा सिन्हा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *