भाजपा नेता पर गैंगरेप का आरोप, शौच करने गई युवती को बनाया शिकार

पटना : भाजपा नेता पर एक युवती ने गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सिर्फ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। घटना उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद की है। पीड़िता के अनुसार वह शौच करने गई थी, तभी भाजपा नेता तीन अन्य लोगों के साथ आए और उसका गैंगरेप किया। अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि पीड़िता के अनुसार मनोज राजपूत एक आरोपी है, जो भाजपा नेता है। जबकि तीन अन्य लोग हैं। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी आरोपी दूसरे गांव के हैं।

परिजनों ने दर्ज कराया मामला
पीड़ित परिजन के अनुसार घटना शनिवार की रात 8 बजे की है। उनकी बेटी की चीख सुनकर वो लोग अपने पशुओं के बाड़े पीछे पहुंचे तो देखा की उनकी बेटी निर्वस्त्र पड़ी है। बात करने पर पूरे मामले की जानकारी हुई। पीड़िता ने उन्हें बताया कि उसके साथ दो लोगों ने रेप किया है। वहीं जब उसके मुंह से कपड़ा गिर गया और वो शोर मचाई तो सभी आरोपी भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *