छपरा। छपरा नगर निगम चुनाव 2022 में मेयर पद के लिए नामांकन के पहले दिन नूतन देवी ने अपना परचा भर दिया। नूतन देवी के साथ सैकड़ों लोगों का जनसमूह मौजूद रहा। नूतन देवी ने कटहरीबाग स्थित अपने आवास कौशल्या निवास से अपनी नामांकन यात्रा का शुरुआत किया और कटहरीबाग स्थित महावीर मंदिर ने पूजा अर्चना किया जीत की मंगलकामना की।

मेयर पद के लिए परचा भरने के बाद नूतन देवी ने कहा कि छपरा का विकास ही उनका प्रमुख कार्य होगा। वह ‘ब्यूटी छपरा प्रोजेक्ट’ पर कार्य करेंगी। नूतन देवी चुनाव में पहली बार अपना भाग्य अजमा रही है। स्नातक कर चुकीं नूतन देवी जनता के सहयोग से चुनाव लड़ रही है। उनके पति कृष्ण कुमार वैष्णवी क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी हैं, वहीँ उनकी बेटी वैष्णवी एक्ट्रेस हैं।
