बिहार चुनाव : डिप्टी सीएम को लेकर कांग्रेस की दावेदारी, राहुल ने बनाई रणनीति

पटना : बिहार चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आना है। उससे पहले आए एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलता देख कांग्रेस ने अपनी रणनीति बना ली है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 35-40 सीटें मिलती दिख रही है। ऐसे में राहुल गांधी उप मुख्यमंत्री पद पर कांग्रेस नेता को बैठाना चाहते हैं। राहुल शनिवार की रात से ही राष्ट्रीय और बिहार कांग्रेस कमेटी के संपर्क में हैं तो चेहरे को चिह्नित किया जा रहा है, जिसे उप मुख्यमंत्री बनाया जाए। इसकी जिम्मेदारी राहुल ने कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अविनाश पांडेय और अजय कपूर को दी है।

70 सीटों पर चुनाव लड़ी है कांग्रेस
इस बार महागठबंधन में कांग्रेस को अधिक सीटें मिली। कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव में 40 सीटें मिलीं थीं, जिसमें से कांग्रेस ने 25 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा माना जा रहा है। 70 में से 35-40 सीटें आती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने विधायकों के टूटने का भी डर है। यही कारण है उन्होंने दिल्ली से दो ऑब्जर्वर को बिहार भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *