Covid-19: देश में 2.58 लाख नए मरीज, दिल्ली और महाराष्ट्र में घटा संक्रमण

पटना : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.58 लाख नए मरीज मिले हें। जबकि 385 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 1.52 लाख लोग स्वस्थ भी हुए। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख 56 हजार 341 है। ओमिक्रॉन के मरीज 8209 हैं। राहत की बात है कि 24 घंट में दिल्ली में 30 प्रतिशत नए केस घटे हैं। सोमवार को 12527 नए मरीज मिले। जबकि रविवार को यह संख्या 18286 थी। मरने वालों की भी संख्या घटी है। रविवार को 28 मौत थी। जबकि सोमवार को 24 लोगों की जान गई। अब संक्रमण की दर 27.99 प्रतिशत है। सक्रिय मरीज 83982 हैं। मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

उधर, महाराष्ट्र में 31111 नए केस आए हैं। यह रविवार की अपेक्षा 10216 कम है। कुल संक्रमित 7242921 हैं। पिछले 24 घंटे में 24 मरीजों की जान गई है। ओमिक्रॉन के 122 नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमित 1860 हैं। 959 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केरल में 24 घंटे में 22946 नए मरीज मिले। आंध्र प्रदेश में 4108 और सिक्किम में 217 केस आए हैं। छत्तीसगढ़ में 5474 नए मरीज मिले हैं। असम में सबसे अधिक 6982 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित 6 लाख 53 हजार 717 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *