Covid-19 : बिहार में कोरोना से 546 संक्रमित, चार और पॉजिटिव मिले

पटना : बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 546 लोग संक्रमित हो चुके हैं। गुरुवार की दोपहर चार और पॉजिटिव केस आए। इनमें दो रोहतास व औरंगाबाद और जहानाबाद के एक-एक मरीज हैं। चार नए केसों में तीन पुरुष और एक महिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रोहतास जिले के सासाराम में 56 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सासाराम में ही 70 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। औरंगाबाद जिले के मदनपुर में 30 साल का युवक और जहानाबाद के भरथुआ में 32 साल का युवक संक्रमित पाया गया है।

रोहतास पहले से ही रेड जोन में, मरीज हो गए 54
रोहतास जिला पहले से रेड जोन में है। यहां संक्रमितों की संख्या अब 54 हो गई है। जिले में सबसे अधिक सासाराम प्रभावित है। हालांकि 22 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी गए हैं। शेष संक्रमितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *